हिंदू भूमि के वासी हैं हम

हिंदू भूमि के वासी हैं हम, 

खुद को हिंदू बताओ तुम।

जात-पात के भेद में बंटना, 

भूल आज से जाओ तुम।।

एक होने का समय है, एकता दिखलाओ तुम।।

हिंदू भूमि के वासी हैं हम, खुद को हिंदू बताओ तुम।।

खुद को हिंदू बताओ तुम...!!


मानवता का पाठ पढ़ाया, 

समस्त विश्व को मार्ग दिखाया, 

संकट भरी राह से हमनें, 

सारे जगत को पार लगाया।।

अंधियारे की राह में प्यारे, जलती हुई मशाल हो तुम।

हिंदू भूमि के वासी हैं हम, खुद को हिंदू बताओ तुम।।

खुद को हिंदू बताओ तुम...!!


वेदों से विज्ञान है आया, 

उपनिषदों में सार बताया,

जितने ग्रंथ हुए हैं यहाँ पर, 

सबमें जीवन ज्ञान है पाया।।

गीता के महाज्ञान से प्यारे, निरंतर बढ़ते जाओ तुम।

हिंदू भूमि के वासी हैं हम, खुद को हिंदू बताओ तुम।।

खुद को हिंदू बताओ तुम...!!


- कृष्णांश


Follow Us On :-


हमारी अन्य वेबसाइट :-


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अगर हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो!

ना रहा कोई लौह पुरुष !!

मैं उस पथ पर निरंतर अग्रसर हूँ !!