अगर हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो!
अगर हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो, हिन्दुत्व के मार्ग पर चलना सीखो,
स्वयं हिन्दुत्व का पाठ पढ़ कर औरों को पाठ पढ़ाना सीखो।।
तुम अपने नाम के पीछे जाती लगाकर,
खुद को बनिया, ब्राह्मण, जाट और ठाकुर बताते हो,
तुम अपने नाम के पीछे जाती लगाकर,
खुद को बनिया, ब्राह्मण, जाट और ठाकुर बताते हो,
अरे जाती भेद में बंटे हुए तुम, तभी तो पत्थर खाते हो।।
जरा नाम के आगे लिख कर सनातनी,
जरा नाम के आगे लिख कर सनातनी, स्वयं को हिन्दू बताना सीखो,
जाति भेद से ऊपर उठकर, सबको भाई बनाना सीखो।।
जाति भेद से ऊपर उठकर, सबको भाई बनाना सीखो।।
अगर
हिन्दू राष्ट्र बनाना है ना
तो
हिन्दुत्व के मार्ग पर चलना सीखो।।
ना माथे पर तिलक किसी के, ना कोई भगवा धारी है,
ना माथे पर तिलक किसी के, ना कोई भगवा धारी है,
ना ही मुख पर नाम राम का, सबकी यही बीमारी है।
अरे विदेशी कल्चर को छोड़कर, अपनी सभ्यता अपनाना सीखो
भूल कर अंग्रेजी भाषा को जरा, हिन्दी में बात बताना सीखो।।
अगर
हिन्दू राष्ट्र बनाना है ना
तो
हिन्दुत्व के मार्ग पर चलना सीखो,
स्वयं हिन्दुत्व का पाठ पढ़ कर औरों को पाठ पढ़ाना सीखो।।
अरे अपने धर्म का मज़ाक तो तुम खुद बनाते हो,
सबको पाठ पढ़ाते हो पर खुद पढ़ना भूल जाते हो।
जरा दूसरों को पाठ पढ़ाने से पहले, स्वयं को पाठ पढ़ाना सीखो।।
अगर हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो
हिन्दुत्व के मार्ग पर चलना सीखो।।
अगर हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो
हिन्दुत्व के मार्ग पर चलना सीखो।।
- कृष्णांश
Super
ReplyDeletehttps://dhrmgyan.com/jogidas-khuman-history